सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के बाद इन हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोह राज्य की शांति व्यवस्था के लिए खतरा हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।