ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : अमित शाह

ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाक सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ जवानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और सीमा सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ जवान मोर्चे पर डटे रहे, अन्य सुरक्षाकर्मियों का हौसला बढ़ाया और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बीएसएफ के साहस और समर्पण की प्रशंसा की।

महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शाह ने कहा कि बेटियां सीमा सुरक्षा में बेटों से दो कदम आगे बढ़कर योगदान दे रही हैं।

उन्होंने सीमावर्ती गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, अवैध निर्माण पर नजर रखने और सीमा क्षेत्र में सड़क, बाड़ और पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत करने की बात भी कही। इस दौरान गृह मंत्री ने सांचू बॉर्डर पोस्ट पर पौधरोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *