
फरीदकोट – पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत फरीदकोट जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। कोटकपूरा की इंदिरा कॉलोनी में नशा तस्करी से जुड़े 5 परिवारों के अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन, एसपी जसमीत सिंह, डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह और एसडीएम कोटपुरा वरिंदर सिंह मौजूद रहे। नशा तस्करी के हॉट स्पॉट इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले रेशम सिंह, लज्जा देवी, अल्ला रक्खा, निशा और सोना के परिवारों के अवैध निर्माण को नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने गिराया।
एसडीएम वरिंदर सिंह ने बताया कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बिना मंजूरी के निर्माण किया था। सभी आरोपी नशा तस्करी में शामिल हैं और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि लज्जा देवी के परिवार पर 8 मामले दर्ज हैं। फरीदकोट पुलिस ने पिछले 14 दिनों में 190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और नशा मुक्त समाज के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रखने की मांग रखी।
